पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
उम्मीदवार को निम्नलिखित योग्यताएँ पूरी करनी होंगी:
-
भारतीय नागरिक होना चाहिए।
-
शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना चाहिए।
-
स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना (यदि लागू हो)।
-
संबंधित ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता (जैसे ITI पास, डिप्लोमा, या डिग्री) आवश्यक है।
पंजीकरण प्रक्रिया (Registration Process)
-
आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
-
उम्मीदवार पंजीकरण: “Candidate Registration” लिंक पर क्लिक करें।
-
जानकारी भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण भरें।
-
दस्तावेज़ अपलोड करें: निम्न दस्तावेज़ अपलोड करें:
-
ईमेल आईडी
-
मोबाइल नंबर
-
पहचान प्रमाण (ID Proof)
-
जन्म तिथि प्रमाण पत्र
-
पता प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
रोजगार कार्यालय पंजीकरण (यदि लागू हो)
-
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
-
पासपोर्ट आकार की फोटो
-
हस्ताक्षर (Signature)
-
-
आवेदन जमा करें: जानकारी की जांच के बाद फॉर्म सबमिट करें।
-
पुष्टिकरण: पंजीकरण के बाद एक पुष्टिकरण ईमेल प्राप्त होगा, जिसमें दिये गए लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण पूरा करें।
अप्रेंटिसशिप अवसर कैसे खोजें
-
पंजीकरण के बाद पोर्टल में लॉग इन करें।
-
“Apprenticeship Opportunities” सेक्शन पर जाएं।
-
राज्य, जिला, सेक्टर, ट्रेड, संगठन आदि के आधार पर अवसर खोजें।
अप्रेंटिसशिप के लाभ
-
वास्तविक काम के अनुभव के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें।
-
उद्योग विशेषज्ञों से सीखने का अवसर।
-
प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड (वेतन) प्राप्त करें।
-
सरकार और उद्योग द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
-
भविष्य के करियर में लाभकारी सिद्ध होगा।
महाराष्ट्र अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (MAPS)
महाराष्ट्र सरकार की MAPS योजना के तहत, अप्रेंटिसशिप अवधि (Basic Training छोड़कर) के दौरान ₹5,000/माह तक या 75% तक का स्टाइपेंड राज्य सरकार द्वारा पुनर्भुगतान किया जाता है।
MAPS पोर्टल
अतिरिक्त जानकारी
-
आधिकारिक वेबसाइट: apprenticeshipindia.gov.in
-
Official Website : apprenticeship@nsdcindia.org
- website :- https://upgovernmentnews.com/wp/